फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला का बैग झपटकर दो बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के सैनी कांप्लेक्स गोल्डन स्टेट निवासी सुरेखा से दो बाइक सवार युवक उसका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 5 हजार कैश, आधार कार्ड, मोबाइल और सोने के टॉप्स थेए जिनकी कीमत 40 हजार के आसपास थी। वारदात का शिकार हुई सुरेखा ने आरोप लगाया कि वह पुलिस से संपर्क करती रही लेकिन कोई पुलिस मुलाजिम मौका-ए-वारदात पर नहीं पहुंचा। वह घर पहुंची और खुद थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन

सुरेखा ने बताया कि वह बीते दिन दोपहर 12 बजे के करीब अपनी बेटी के कपड़े लेने के लिए बाजार गई थी। चंडीगढ़ स्वीट्स के पास पहुंचने पर दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसके पास आए और पीछे बैठे युवक ने अचानक उसके हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया और दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। दोनों ने अपने मुंह रूमाल से ढके हुए थे और वारदात के बाद दोनों पंचकूला साइड को भाग गए। उसने बताया कि उसने काफी शोर डाला लेकिन स्नैचरों को पकड़ नहीं पाई। उसका आरोप है कि वारदात के करीब दो से ढाई घंटे वह मौके पर खड़ी होकर पुलिस का इंतजार करती रही लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें