फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सैर पर निकली महिला के गले से सोने चेन छीनकर बाइक सवार दो झपटमार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सैर पर निकली महिला के गले से सोन की चेन छीनकर बाइक सवार दो झपटमार भाग गए। यह वारदात सेक्टर-49 इलाके में स्थित पुष्पक सोसायटी के पास शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुई। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुष्पक सोसायटी के सतीश कुमार शर्मा ने सेक्टर-49 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी उषा शर्मा रोज की तरह शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे सैर के लिए निकली थीं। जब सोसायटी से कुछ दूरी पर गेट नंबर-3 के पास रियान इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचीं, तभी पीछे से दो युवक बाइक पर आए और अचानक उनकी गले में पहनी सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। सतीश शर्मा के अनुसार चेन झपटने के दौरान उसमें लगा लॉकेट नीचे गिर गया, लेकिन आरोपी चेन लेकर मौके से तेजी से भाग निकले। दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सेक्टर-49 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात बाइक सवार झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें