फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा एक्शन: लुधियाना जेल के दो सहायक अधीक्षक गिरफ्तार, कैदियों तक पहुंचाते थे मोबाइल और नशा

Tue, 23 Jan 2024 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पंजाब की जेलों में मोबाइल का इस्तेमाल और नशा पर लगाम नहीं लग रहा है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी मोबाइल मिलने का सिलसिला जारी है। इस बीच लुधियाना जेल के दो सहायक अधीक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर जेल में मोबाइल और नशा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की लुधियाना जेल में कैदियों के पास मोबाइल मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कैदियों तक मोबाइल और अन्य सामान दो सहायक अधीक्षक ही पहुंचा रहे थे। यह खुलासा कैदियों ने ही पुलिस पूछताछ में किया। अब दोनों सहायक अधीक्षकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।इसके बाद थाना डिविजन सात की पुलिस ने सहायक अधीक्षक सतनाम सिंह और गगन शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त (ग्रामीण) जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि थाना डिविजन सात पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में बंद आशु अरोड़ा, साहिल जिंदल, राम रत्न, मुख्तियार सिंह, विजय कुमार, स्वर्ण सिंह, कर्मजीत सिंह करमू और मोहम्मद शहजात कैदियों तक मोबाइल पहुंचाते हैं। साथ ही नशा तस्करी भी करते हैं। इसमें तरनतारन के सरहाली कलां निवासी दिलप्रीत सिंह और आरोपी मुख्तियार सिंह की पत्नी मंदीप कौर भी शामिल है। 

विज्ञापन

थाना डिविजन सात की पुलिस ने जेल में बंद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर जांच शुरु की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके पास फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान बाहर से फेंककर पहुंचाया जाता था। इसकी जानकारी सहायक अधीक्षक गगन शर्मा और सतनाम सिंह को होती थी। दोनों पैसे लेकर उन तक सामान पहुंचाते थे।

अगर उन्हें बाहर से भी कोई सामान की जरुरत पड़ती थी तो आरोपी उन तक आराम से पहुंचा देते थे। इसके बाद पुलिस की जांच में दोनों सहायक अधीक्षकों संलिप्त होने का खुलासा हुआ। जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अगर किसी और जेल मुलाजिम या फिर अधिकारी के शामिल होने का खुलासा होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

26 मोबाइल मिलने से हड़कंप

जांच के दौरान लुधियाना जेल में लावारिस हालत में बैरक के बाहर विभिन्न कंपनियों के 26 मोबाइल फोन मिले है। इतनी बड़ी मात्रा में पहली बार फोन मिलने के बाद जेल के अधिकारी भी हैरान है। जेल के सहायक अधीक्षक सुरिंदरपाल सिंह की शिकायत पर थाना डिविजन सात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें