बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारने और चोटी से पकड़कर गिराने के मामले में एसएसपी ने आक्रामक तेवर दिखाए और दो एएसआई को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने के ऑर्डर जारी कर दिए।
घटना पंजाब के बठिंडा की है। जिले के भगता भाईका के समीप ईट भट्ठे पर धरना दे रहे मजदूरों पर लाठीचार्ज करने और महिला मजदूर को थप्पड़ मारने के बाद चोटी से पकड़ कर पीटने के मामले में सोमवार को एसएसपी डॉक्टर नानक सिंह ने कार्रवाई की।
उन्होंने थाना दयालपुरा के एएसआई वीरा सिंह और कुलदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया और दो अन्य पुलिस कर्मीयों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस के अलावा मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने के लिए एसएसपी ने डीसी परनीत को पत्र लिखा है।
पीड़ित महिला मजदूर जसवीर कौर को इंसाफ दिलाने के लिए किसान यूनियन और मजदूर यूनियन के सदस्यों ने बाजाखाना सिविल अस्पताल के आगे रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।