रोहतक गैंंगरेप में उसे ASI सस्पेंड
- फोटो : File Photo
हरियाणा के रोहतक में हैवानियत की हद पार करने वाले गैंगरेप और हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। हरियाणा पुलिस के दो एएसआई को सस्पेंड किया गया है। हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू ने रोहतक गैंगरेप के बाद हत्या मामले में सख्त कदम लेते हुए सोनीपत सिटी थाने में तेनात ASI जोगेंदेर अौर रोहतक अर्बन स्टेट थाने में तैनात ASI सुमंद्र सिंह को सस्पेंड और सिटी थाना SHO सोनीपत अजय मलिक को लाइन हाजिर किया है।
बीएस संधू ने कहा कि आरोपियों को जल्द सजा दिलवाई जाएगी। संधू ने कहा कि इस मामले में 1 महीने में चार्जशीट कोर्ट में दायर कर जल्द से जल्द आरोपियों को सज़ा दिलाई जाएगी।
आपको बता दें कि सोनीपत निवासी तलाकशुदा महिला 9 मई को घर से काम पर निकली थी। महिला का सुमित नाम के शख्स के साथ संपर्क था। सुमित का कहना है कि उन दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुमित ने महिला को रास्ते से गाड़ी में बिठाया और रोहतक ले गया। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर सुमित और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया और पत्थर-ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी।
11 मई को महिला की लाश बोहर गांव के पास खाली प्लाट में मिली थी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि युवती के संवेदनशील अंगों पर भी कई वार किए गए । युवती की मां ने अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में सोनीपत के रहने वाले 2 युवकों सुमित और विकास को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया है।