चंडीगढ़। 25 जून की रात फैदां गांव में घर में घुसकर परिवार के तीन सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फैदां निवासी प्रताप और विकास हैं।
पीड़ित टुनटुन मंडल ने बताया था कि वह परिवार समेत फैदां में रहते हैं। पुरानी रंजिश के चलते रोहिताश और उसके अन्य साथियों ने घर में घुसकर उन्हें और उनकी पत्नी व बेटे पर तेजधार हथियारों से हमला किया था। लोगों ने बीच बचाव भी किया लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। फिलहाल सभी जीएमसीएच 32 में भर्ती हैं। टुनटुन मंडल के बयान के आधार पर पुसि ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को दबोच लिया है।