फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू शाह हत्या मामले में दो आरोपियों को किया गया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बुड़ैल में सरेआम सोनू शाह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत में वीरवार को सुनवाई के दौरान दो आरोपियों धर्मेंद्र और मंजीत को पेश किया गया। मामले के अन्य दो आरोपियों को पेश न किए जाने के कारण आरोप तय नहीं हो पाए। पिछली सुनवाई पर आरोपियों को पेश करने के लिए समन जारी किए गए थे। अदालत ने कहा था कि आरोप तय करने केलिए सभी आरोपियों का अदालत में उपस्थित होना आवश्यक है। चालान में लॉरेंस बिश्नोई, शूटर शुभम उर्फ बिगनी, मंजीत उर्फ राहुल उर्फ मोटा, आरोपियों को पनाह देने वाला होटल मैनेजर धमेंद्र सिंह को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी अलग-अलग राज्य की जेल में बंद हैं। इन पर आईपीसी की धारा 302, 307, 120बी, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 57 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

यह है मामला
28 सितंबर 2019 को सोनू अपने साथियों जोगिंदर और परविंदर के साथ बुड़ैल स्थित अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इस दौरान तीन युवक उनके ऑफिस के अंदर आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में सोनू के सिर और छाती पर दस गोलियां लगीं जबकि जोगिंदर और परविंदर उर्फ रोमी को एक-एक गोली लगी थी। वारदात के करीब एक घंटे बाद गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई ने फेसबुक पर सोनू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जबकि इसके अगले दिन लॉरेंस गैंग के ही राजू बिसौदी ने भी हत्या की जिम्मेदारी ले ली थी। जांच में शुभम का नाम सामने आया था, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर अदालत में पेश किया था। शुभम ने यह भी खुलासा किया था कि 2016 में वह पटियाला जेल में लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया था। क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर होटल मैनेजर धर्मेंद्र को उसके देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें