फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपटमारी और चोरी के दो आरोपी पुलिस के शिकंजे में, नशे की लत को पूरा करने के लिए देते थे वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने दो ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नशे की लत को पूरा करने के लिए झपटमारी और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से चेन, पर्स और कुछ नगदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान रोपड़ के गांव भेवरा निवासी गुरदर्शन सिंह उर्फ जश्न (23) और मोहाली गांव राशिदपुर निवासी जगमीत (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी गुरदर्शन को जेल भेज दिया है, जबकि जगमीत का तीन का रिमांड हासिल किया है। आरोपियों के गिरफ्त में आने से पुलिस ने झपटमारी और चोरी की दो वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।
इन मामलों में संलिप्त थे आरोपी
बीते 27 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 निवासी शकुंतला शर्मा (72) ने बताया था वह पैदल मार्केट से वापस अपने घर लौट रही थी। सेक्टर-15 स्थित मकान नंबर 219 के पास पहुंची तो एक पैदल युवक उनकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। शिकायत पर सेक्टर-11 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने आरोपियों के दबोचने के लिए टीम बनाई। पुलिस जांच में आरोपी सीसीटीवी कैमरा में कैद था। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी गुरदर्शन सिंह उर्फ जश्न को सेक्टर-15 से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अन्य साथी जगमीत के साथ मिलकर चंडीगढ़ और पंजाब के अलग अलग एरिया में झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जगमीत को भी दबोच लिया। पुलिस जांच में सामने आरोपी गुरदर्शन सिंह पर पंजाब के फिल्लौर में झपटमारी के तहत मामला दर्ज है। वहीं जगमीत के खिलाफ पंजाब के अलग अलग जगहों पर मारपीट, झपटमारी समेत कुल सात मामले दर्ज हैं। वहीं पुलिस की जांच में तीसरे आरोपी के नाम का भी खुलासा हुआ है, जिसे पुलिस दबोचने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें