फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला से 2.87 करोड़ की ठगी में दो आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की साइबर अपराध पुलिस ने ऑनलाइन निवेश घोटाले में 2.87 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले राज कुमार पांडे (37) और दीपेश मकुवाना (27) को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के निवासी हैं।
साइबर अपराध थाना में सेक्टर-16 की रहने वाली हजरीन कौर (70) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने टोटलसेक्योरिटीजडॉटनेट और आएनएक्स अकाउंट नाम के फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिला को फंसाया। उन्होंने खुद को वित्तीय विशेषज्ञ और क्लाइंट मैनेजर बताकर सेबी, आरबीआई और अन्य प्राधिकरणों के नाम का दुरुपयोग किया और यूसीआई/आईपीओ योजनाओं के तहत बड़े निवेश के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने इंदौर से ठगी की रकम इकट्ठा करने के लिए विभिन्न शहरों में कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया। तकनीकी साक्ष्यों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल से इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अक्तूबर, 2025 को मध्य प्रदेश के उज्जैन के नागझिरी में छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें से राज कुमार पांडे का फोन सीधे बैंक खातों से जुड़ा था और लगभग 20 लाख रुपये की ठगी में इस्तेमाल हुआ। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है और बरामद मोबाइल फोन का विश्लेषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें