चंडीगढ़। सेक्टर 45 स्थित गौरी शंकर सेवादल गोशाला में शनिवार का एक लाख से भी अधिक गोबर के दीये बांटे गए। ये दीये गाय के गोबर के बने हैं। इस मौके पर गौरी शंकर सेवादल के प्रधान रमेश कुमार शर्मा निक्कू के अलावा अन्य पदाधिकारियों में सुमित शर्मा, विनोद कुमार, रजनीश रामपाल, दिलीप रावत ने बताया कि दिवाली पर गो भक्त अपने घरों में दीये जलाएंगे।
सेवादल के प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसे पवित्र दियों में साक्षात मां लक्ष्मी और गणेश का विशेष वास होता है। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से दीये बनाए जा रहे हैं। इसमें कई प्रकार के औषधियां भी मिलाई हैं।