फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 52 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइबर क्राइम थाने ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शामिल होने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख की धोखाधड़ी में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान उत्तरप्रदेश के जिला लखनऊ के शंकर दयाल रोड निवासी हमज़ा हरमैन (26) और नादान महल रोड राजिंदर नगर के रहने वाले मो. असद (26) के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले तीन शातिरों को गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ से गिरफ्तार तीसरे आरोपी हसनैन हैदर की निशानदेही पर पुलिस ने हमज़ा और असद को लखनऊ से गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली में भी केस दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने ने हरिनाथ की शिकायत पर 22 नवंबर 2024 को केस दर्ज किया था। हरिनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि आपके आधार कार्ड पर एक सिम कार्ड जारी हुआ है, उस मोबाइल नंबर के माध्यम से कई धोखाधड़ी की गई है। उसके खिलाफ सात शिकायतें और एक एफआईआर भी दर्ज है। उसके सभी मोबाइल नंबर अगले दो घंटों में डी एक्चिवेट कर दिए जाएंगे। उसने हरिनाथ को व्हाट्सएप नंबर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी से बात करने के लिए कहा। पुलिस अधिकारी बनकर बात कर रहे आरोपी ने कहा कि वह नरेश गोयल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल हैं। खाता केनरा बैंक में है, जिसमें 6 करोड़ 80 लाख का लेनदेन हुआ। इस लेनदेन के बदले 10 प्रतिशत कमीशन उनको मिला है। पुलिस अधिकारी बनकर बात कर रहे आरोपी ने हरिनथि को गिरफ्तार करने की धमकी दी और कहा अगर वह जांच में सहयोग करे तो वह उनके साथ घर से ही वीडियो कॉल पर बात करेंगे और यह बात पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। इसके बाद शातिर आरोपियों ने हरि नाथ के आरटीजीएस/यूपीआई/नेट बैंकिंग के माध्यम से विभिन्न खातों में 52 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें