फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: महिला सिपाही की एक्टिवा चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस ने डीजीपी कार्यालय की पार्किंग से महिला सिपाही की एक्टिवा चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी बलटाना निवासी शिवम और अमित उर्फ खत्म नशे के आदी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए एक्टिवा चोरी की थी। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के केस दर्ज हैं। पुलिस शुक्रवार को जिला अदालत में पेश करेगी। ऑपरेशन सेल ने दोनों को लेक के पीछे गोल्फ मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला सिपाही की एक्टिवा पर घूम रहे थे।
विज्ञापन


एक्टिवा को रविवार सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस मुख्यालय के पीछे बनी पार्किंग में चोरी किया था। सीआरयू ब्रांच में तैनात महिला सिपाही नेहा राठी ने अपनी एक्टिवा पार्क की थी। आरोपियों ने इस एक्टिवार को चुराने के दौरान काले रंग की एक्टिवा खड़ी कर दी थी। उसे भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल, ऑपरेशन सेल और सेक्टर 3 थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें