फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जुड़वा भाइयों ने जर्मनी और चेक रिपब्लिक में जीता गोल्ड मेडल, टूटा 24 साल पुराना रिकॉर्ड

Wed, 18 Jul 2018 09:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गोल्डन ब्वॉय उदयवीर सिद्धू और विजयवीर
विज्ञापन
जर्मनी और चेक रिपब्लिक में आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग में 24 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए गोल्ड मेडल जीतकर लौटे सिटी के दो जुड़वा शूटर भाइयों का शानदार स्वागत किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर परिवार सहित खेल विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। परिवार ने यह खुशी घर में केक काटकर साझा की।
विज्ञापन


गोल्डन ब्वॉय उदयवीर सिद्धू और विजयवीर ने कहा कि अब अगला निशाना जर्मनी व चेक रिपब्लिक के बाद कोरिया में स्वर्ण पदक जीतना है। छोटे भाई विजयवीर ने बताया कि सितंबर माह में कोरिया में वर्ल्ड चैंपियनशिप होनी है। जिसके लिए टॉप थ्री खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हम दोनों भाई इन दिनों टॉप थ्री में चल रहे हैं। ऐसे में चयन होना तकरीबन तय है। उन्होंने कहा कि इसके लिए रोजाना अभ्यास करके और तैयारी करेंगे।

जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप शूटिंग चैंपियनशिप के 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल टीम इवेंट में दोनों भाईयों ने 24 साल पुराने वर्ल्ड रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड कायम किया। भारतीय शूटिंग टीम ने इस चैंपियनशिप में कुल 1747 अंक हासिल किए। पुराना रिकार्ड 1740 अंक था। इस उपलब्धि पर उदयवीर सिद्धू और विजयवीर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने कभी भी रेंज में रिकार्ड बनाने व तोड़ने के बारे में नहीं सोचा था। उन्होंने कहा कि टीम में शामिल तीनों साथियों में यही बात हुई थी कि चैपिंयनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करना है। इसके बाद से हम तीनों ने सही निशाना साधा और पदक के साथ रिकार्ड बनाने भी सफल हुए।
विज्ञापन


दोनों बताया कि वे जीएमएसएसएस-16 में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी पूरा फोकस रहता है। विजयवीर ने कहा कि वह रोजाना 4-5 घंटे पीयू के शूटिंग रेज में नेशनल कोच दिलीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में अभ्यास कर रहे हैं। वही बड़े भाई उदयवीर का कहना है कि 25 मीटर की प्रेक्टिस के लिए पुलिस शूटिंग रेंज सेक्टर-25 में अभ्यास करते हैं। अब उनका नैशनल व स्टेट चैंपियनशिप के ईवेंट पर भी फोकस है। 

कोच दिलीप चंदेल ने बताया कि यह दोनों भाई शानदार खिलाड़ी हैं। अक्सर जब शूटर को दो-चार साल शूटिंग की कोचिंग लेते हुए हो जाते हैं तो वह कोच की बजाय खुद प्रयोग करने लगता है, लेकिन यह दोनों भाई खेल के प्रति इतने समर्पित है। इस मौके पर पंजाब के खेल मंत्री के राजनीतिक सचिव गुरदीप सिंह ढिल्लों, जिला खेल अधिकारी मोहाली जसविंद्र सिंह, डीपीई स्पोर्ट्स मैनेजर यूटी सतनाम सिंह और परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें