फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की राजनीति में नया मोड़, बागी सांसदों ने बनाया अलग फ्रंट

Mon, 05 Oct 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब आम आदमी पार्टी में चल रहा घमासान अब एक नए मोड़ पर आ गया है। पार्टी के बागी सांसदों धर्मवीर गांधी और हरिंदर पाल सिंह खालसा ने अलग वॉलंटियर फ्रंट के गठन का एलान किया है।
विज्ञापन


इसके तहत 21 सदस्यीय जिला कमेटियां, 25 सदस्यीय स्टेट कमेटी, 101 सदस्यीय स्टेट काउंसिल कमेटी और 11 सदस्यीय कोऑर्डिनेटर कोर कमेटी बनाई जाएंगी।

रविवार को यहां एक बैठक में के बाद फ्रंट के नेताओं ने बताया कि वे फिलहाल आम आदमी पार्टी के बैनर तले ही इस फ्रंट का निर्माण कर रहे हैं।

अगर उन्हें पार्टी से निकाला जाता है तो वे आप का दामन छोड़कर वॉलंटियर फ्रंट के बैनर तले लोगों को आप में चल रही राजनीति के बारे में बताएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

कहा, ‘पंजाब आप में केजरीवाल की रुचि नहीं’

आप सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर पाल सिंह खालसा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने मुद्दे से भटक गई है। दिल्ली में पार्टी के कुछ नेता चापलूसी करके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुमराह कर रहे हैं। इन नेताओं को पार्टी से कुछ लेना-देना नहीं है, वे बस अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं।
 
आम आदमी पार्टी के नेता सुमित सिंह भुल्लर ने कहा कि पार्टी को हाईजैक करने वाले कुछ नेताओं के कारण पार्टी का काफी नुकसान हो रहा है।

इनके कारण ही धर्मवीर गांधी, हरिंदर पाल सिंह खालसा, डॉ. दलजीत सिंह जैसे सीनियर नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। दरअसल अरविंद केजरीवाल पंजाब में खुद दिलचस्पी नही ले रहे हैं। इसके चलते पंजाब में जिन लोगों को कमान सौंपी गई है, वे मनमर्जी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें