फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 30 जून तक पूरा होगा टीटी वाटर नेटवर्क, 90 एमएलडी तक बढ़ेगा उपयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के तहत यूटी प्रशासन टीटी वाटर वितरण नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है। प्रशासन ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को सौंपी रिपोर्ट में बताया है कि 165 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है जिसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद शहर में टीटी पानी का उपयोग बढ़कर करीब 90 एमएलडी तक पहुंच जाएगा।
प्रशासन के अनुसार इस नेटवर्क का विस्तार औद्योगिक क्षेत्रों के साथ-साथ पार्कों, गार्डनों, ग्रीन बेल्ट, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और बड़े रिहायशी मकानों तक किया जा रहा है। इसके अलावा ट्रैफिक राउंडअबाउट और सड़कों के किनारे हरित पट्टियों को भी इससे जोड़ा जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के साथ ही नए कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी जारी है ताकि नेटवर्क चालू होते ही इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद द्वारा दायर रिपोर्ट में बताया गया कि शहर का लगभग पूरा सीवरेज पानी एसटीपी में शुद्ध किया जा रहा है। केवल फैदां गांव से निकलने वाला 1-2 एमएलडी अपशिष्ट जल पूरी तरह ट्रीट नहीं हो पा रहा था। इसके समाधान के लिए 750-750 केएलडी क्षमता के दो मॉड्यूलर एसटीपी स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें से एक शुरू हो चुका है, जबकि दूसरा 30 मई 2026 तक चालू होने की संभावना है। पर्यावरण संरक्षण के तहत शहर के प्रमुख चो में गिरने वाले अपशिष्ट जल के सभी प्रमुख डिस्चार्ज पॉइंट्स को इंटरसेप्ट कर लिया गया है। सुखना चो के 17, एन-चो के 19 और पटियाला की राव के छह बिंदुओं को टैप कर निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं, ठोस कचरा प्रबंधन के मोर्चे पर भी नगर निगम ने सख्ती बढ़ाई है। स्रोत स्तर पर कचरे के पृथक्करण को बढ़ावा देने से मिश्रित कचरा 75 टन प्रतिदिन से घटकर 70 टन रह गया है। बीते तीन महीनों में लापरवाही पर 2869 चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें