फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तफ्तीश कर रही पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास लेक के नजदीक बीती रात कार पर गोली चलने की सूचना के बाद मौके पर तफ्तीश कर रही पुलिस और लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। जब पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो चालक रुकने के बजाय रफ्तार तेज कर फरार हो गया। गनीमत रही कि वारदात में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

बीते वीरवार रात करीब 10 बजे कार पर गोली चलने की सूचना के बाद डीएसपी कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर रामरतन समेत अन्य पुलिसकर्मियों की मौके पर तफ्तीश चल रही थी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ भी जमा थी। तभी एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी डंपिंग ग्राउंड से धनास की ओर आने वाली सड़क पर तेज रफ्तार से गुजर रही थी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय मौके पैर तैनात पुलिसकर्मियों और लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर पीजीआई की ओर फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि चालक शराब के नशे में हो सकता है। पुलिस गोली चलने की सूचना के साथ साथ इस मामले की भी जांच कर रही है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने शिकायतकर्ता विक्रमजीत की कार को सीएफएसएल भेज दिया है, जहां रिपोर्ट आने पर साफ हो सकेगा कि कार के शीशे गोली लगने से टूटे हैं या फिर किसी अन्य हथियार से।
विज्ञापन

पुलिस मुस्तैदी की पोल खुली
गाड़ी चढ़ाने की कोशिश के मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि कार पर गोली चलने का मामला साफ हो सके और बोलेरो चालक की भी पहचान हो सके। अगर बोलेरो चालक वारदात को अंजाम दे देता तो पुलिस कितनी मुस्तैद थी, सुरक्षा की कलई खुल गई है।
यह था मामला
बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में विक्रमजीत ने बताया था कि वह धनास में परिवार समेत रहते हैं। वह सेक्टर 39 स्थित अपने रिश्तेदार के यहां से बेटी को लेकर अपने घर लौट रहे थे। धनास लेक के पास पीछे से आ रही इनोवा सवार युवक बार-बार हॉर्न बजाकर साइड मांगने लगे। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें साइड दे दिया। तभी अचानक उन्हें जोरदार आवाज सुनाई दी, जैसे किसी ने उनके गाड़ी पर गोली चलाई है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच में मौके से कोई भी गोली के खोल बरामद नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें