फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य हमें भीतर से निर्भय बनाता है:: स्वामी रसिक महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सत्य हमें भीतर से निर्भय बनाता है। जब हम सत्य बोलते हैं,तो हमारे विचार, वाणी और कर्म तीनों में एकरूपता आती है। यही समरसता आत्मिक बल और स्थायी शांति का स्रोत बनती है। यह प्रवचन वीरवार को सेक्टर 56 के दशहरा ग्राउंड में नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के दौरान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी से सत्य का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भागवत साक्षात कृष्ण हैं। झूठ बोलने वाला व्यक्ति कभी भी सफलता और सम्मान का आनंद नहीं ले सकता है।
सेक्टर-56 के दशहरा ग्राउंड में वीरवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन हुआ। यह कलश शोभायात्रा मोहाली के फेज 6 स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ होकर अलग अलग भागों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंचकर पूरी हो गई। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चली। कथा का समापन 1 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान भारतवर्ष के सानिध्य में यह आयोजन हो रहा है। कलश यात्रा के दौरान गोविंद जय जय गोपाल जय जय के जयकारों के साथ कथास्थल पर शोभायात्रा पहुंची। वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन मंत्रों के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण एवं कलशों की विधिवत पूजा कर स्थापना की।

इस अवसर पर नृसिंह भक्ति सेवा संस्थान भारतवर्ष की राष्ट्रीय प्रभारी साध्वी मां देवेश्वरी, एरिया पार्षद मनौर खान, बलवंत रावत, अव्वल सिंह बिष्ट, हरिकृष्ण नौडियाल, पुष्पा जुंतवाण, सुशीला विष्ट, उर्मिला रणाकोटी, समाजसेवी सुभाष शर्मा, आनंद नौगाई, विक्रम विष्ट, डाॅ. दीपांशु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें