फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में फिर गरमाया ट्रक यूनियन का विवाद

Thu, 13 Feb 2014 01:46 PM IST
अमित शर्मा/डिजिटल टीम, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक यूनियन में करीब एक महीने से दो गुटों में चल रहा विवाद अभी पिछले शुक्रवार को ही शांत हुआ था कि आज फिर दोनों गुट आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


विवाद यूनियन से एक मेंबर निकालने को लेकर शुरू हुआ।

मंगा चौधरी गुट और दीदार सिंह सोहाना गुट का विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस भी मौके पर आ पहुंची। प्रधान हालांकि बाहर थे।

पुलिस ने दोनों गुटों के विवाद को शांत कराया और चेतावनी दी कि अगर शांति बनाए न रखी तो दोनों गुटों पर मामला दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब है कि ट्रक यूनियन में करीब एक महीने से दो गुटों में चल रहा विवाद अभी पिछले शुक्रवार को ही सुलझा था। विवाद को सुलझाने में आखिरकार अकाली नेताओं को आगे आना पड़ा।
विज्ञापन


यूनियन के मौजूदा प्रधान दीदार सिंह सोहाना और दूसरे गुट के मंगा चौधरी को आमने-सामने बैठा कर अकाली नेताओं ने समझौता कराया। समझौता कराने वाले लोगों में अकाली नेता परविंदर सिंह सोहाना और जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन के पति अरविंदर सिंह भुल्लर शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें