फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 श्रद्धालुओं से भरा ट्रक सड़क किनारे पलटा, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 20 Apr 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोरनी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंजाब के बनूड़ से माता समलौठा देवी के दर्शन को जा रहा 40 श्रद्धालुओं भरा ट्रक बुधवार को मोरनी के पास टिकरी गांव के पास सड़क किनारे पलट गया। घटना की सूचना पर पुलिस और लोग पहुंच गए। उन्होंने ट्रक से घायल श्रद्धालुओं को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। घायलों की पहचान बनूड़ निवासी के रूप में हुई है। हादसा ट्रक का गियर निकलने से हुआ। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के बनूड़ से एक ट्रक (पीबी-10-4860) 40 श्रद्धालुओं को लेकर मोरनी स्थित माता समठौला मंदिर में दर्शन को जा रहा था। ट्रक में पुरुष, बच्चे और महिलाएं सवार थीं। ट्रक जैसे ही टिकरी गांव के पास चढ़ाई पर चढ़ने लगा उसका गियर निकल गया। गियर निकलने से ट्रक फ्री होकर पीछे की ओर जाने लगा।

सवारियों को बचाने के लिए चालक ने ट्रक को पहाड़ियों के किनारे सटाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रोकने में नाकाम रहा और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक गहरी खाई में नहीं गिरा। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई सवारियों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी खेम सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की सूझबूझ से यह हादसा टला है। यदि ट्रक सड़क किनारे न पलटा तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं प्राथमिक उपचार केंद्र के डाक्टरों का कहना है कि श्रद्धालुओं को हलकी चोटें आईं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें