उधर, पंचकूला में 77 नए संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत से दहशत का माहौल है। मृतकों में सेक्टर-10 की 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पिंजौर के रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। संक्रमितों में पंचकूला के 56, बाहरी राज्यों और जिलों के सात मामले हैं। इसके अलावा 14 विदेशी भी शामिल हैं।
डीसी मुकेश कुमार आहूजा और सीएमओ डॉ. जसजीत कौर का कहना है कि अब तक जिले में 2471 मामले सामने आए हैं। इसमें 478 मामले बाहरी राज्यों और जिलों से संबंधित हैं। शुक्रवार को मिले नए मामलों में पंजाब के तीन, चंडीगढ़ और यमुनानगर के एक-एक, अंबाला से दो मामले सहित सात केस बाहर के शामिल हैं।
जिले में अब तक 31542 के नमूने लिए हैं। इसमें से 28651 मामले निगेटिव मिले हैं। 421 के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1993 पॉजिटिव मामले आए हैं जिनमें 1238 रोगी ठीक हो चुके हैं। जिले में 724 पॉजिटिव मामले रह गए हैं, जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है।
वहीं, मोहाली में 149 नए केस सामने आए हैं, जबकि 93 लोग कोरोना को हराकर अस्पताल से अपने घर लौटे। सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में मोहाली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज आ रहे हैं। शुक्रवार को मोहाली और आसपास के एरिया में 63 कोरोना के केस सामने आए हैं, जबकि खरड़ में 35, ब्लॉक घडुआं में 26, कुराली में एक, बनूड़ में दो, ढकौली में 19, डेराबस्सी में 3 केस सामने आए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 3314 हो गई, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1471 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 1775 है। वहीं, 68 मरीजों की मौत हो चुकी है।