फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये बिगाड़ रहे हैं ट्रिब्यून चौक की ट्रैफिक व्यवस्था

Thu, 19 Dec 2013 03:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर की ओर जाने वालीं लोकल और दूसरे राज्यों की बसें बस स्टॉप पर रुकने की जगह स्लिप रोड के पास ही रुक कर सवारियां उठाती हैं। इससे ट्रिब्यून चौक के पास की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई हैं और ट्रैफिक पुलिस ने आंखें मूंद रखी हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अमर उजाला की टीम ने पाया कि ट्रिब्यून चौक से निकलते ही इंडस्ट्रीयल एरिया के स्लिप रोड पर सवारियां खड़ी थीं और करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टाप पर सन्नाटा था।

ज्यादातर सवारियां दिल्ली और पटियाला की ओर जाने वाली थीं। चौक पर ग्रीन लाइट होते ही निकलीं बसें स्लिप रोड के पास ही रुक कर सवारियां चढ़ाने लगीं।

इसकी वजह से पीछे से आ रहे वाहनों को भी रुकना पड़ा और जाम जब तक बस नहीं चली, जाम जैसी स्थिति रही। जब सवारियों से पूछा गया कि वे बस स्टॉप पर क्यों नहीं खड़े होते तो उनका कहना था कि बस वहां खड़ी ही नहीं होती।
विज्ञापन

 
लोकल और दूसरे राज्यों में जाने वाली सरकारी बसें अपने स्टाप पर न रुक कर आवाजाही को बाधित कर रहीं हैं। ऐसा हाल ट्रिब्यून चौक पर भी है।

यहां पर चौक से चंद दूरी बस स्टाप है, लेकिन बसें स्टाप से पहले ट्रिब्यून चौक पर ही रुक जाती हैं, जिस कारण जहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, वहीं बस स्टाप से पहले बसें रुक जाने से जमकर कई बार आवाजाही बाधित होती है।

यहां से कई लोग पटियाला और दिल्ली जाने के लिए भी बसें पकड़ते है। कई बसें तो चौक के किनारें ही बाएं तरफ रुक जाती है, जिससे चौक पर जाम की स्थिति बन जाती है।

इसके विपरीत भी चौक से पहले एयरपोर्ट चौक से आने वाली बसों को रुकने के लिए बस स्टाप है, लेकिन बसें चांक पर आने पर ही रुकती है। इस पर ट्रैफिक लाइट्स भी लगी हुई है।

अधिकतर बसें लाइट्स पर ही रुकती है और सवारियां लाइटों पर ही उतरने लग जाती है। इससे वाहनों की लंबी कतार सड़क पर ही लग जाती है।

मैं हर सप्ताह चैकअप के लिए जीएमसीएच-32 आता हूं। राजपुरा के लिए ट्रिब्यून चौक से ही बस पकड़ता हूं। बस हमेशा स्टाप से पहले ही रुकती है। इसलिए यहां चौक के पास खड़े होकर ही इंतजार करना पड़ता है। स्टाप पर रुके तो बस ही छूट जाएगी। वहां कोई बस नहीं रोकता।
-अजय दावड़ा, यात्री, राजपुरा निवासी

औद्योगिक क्षेत्र स्थिति अपनी कंपनी से मुझे रोज ट्रिब्यून चौक होकर ही आना पड़ता है। ट्रिब्यून चौक  के पास ही खड़ी होकर बस सवारियां उतारती और चढ़ाती हैं। इससे हमेशा जाम की स्थिति रहती है।
-चरणजीव सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल

ट्रिब्यून चौक के पास बसें स्टाप न रुक कर चौक पर ही रुक जाती हैं, जिस कारण जाम लग जाता है। आधी सड़क सवारियां घेरे रहती हैं और बाकी पर बसें खड़ी हो जाती हैं। इससे अन्य लोगों को इससे काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें