फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मई को होने वाली ट्रैकिंग स्थगित, नई तारीख तय

Thu, 12 May 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रैकिंग - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए खबर। 15 मई को होने वाली ट्रैकिंग स्थगित कर दी गई है। साथ ही नई तारीख भी तय हो गई। पर्यावरण डिपार्टमेंट की ओर से 15 मई को आयोजित होने वाली ट्रैकिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। डिपार्टमेंट के चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट एंड चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन संतोष कुमार ने बताया कि जंगल में लगातार आग लग रही है।
विज्ञापन


बारिश से पहले भी आगे की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके अलावा गर्मी और नमी भी काफी बढ़ हुई है। इस कारण ट्रैकिंग को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा जून में भी होने वाली ट्रैकिंग को भी स्थगित किया गया है। अब शहरवासी दो अक्तूबर को ट्रैकिंग में हिस्सा ले पाएंगे, क्योंकि अक्तूबर से पहले बारिश का मौसम रहता है। बरसात के दिनों में डिपार्टमेंट ट्रैकिंग को बंद रखता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें