फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में आएंगे मोदी, योग शिक्षकों का 3 दिवसीय ट्रेनिंग कोर्स शुरू

Thu, 12 May 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में योगा टीचर्स का ओरियंटेशन कोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
योग शिक्षकों का ओरियंटेशन कोर्स वीरवार से सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो गया। पहले दिन 600 से अधिक योग शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग दी गई। करीब 45 मिनट तक यह योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग चली। ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग कॉलेज से डा. दिनेश ब्रह्मचारी ने योग शिक्षकों को योग प्रोटोकॉल कराया। इसके अलावा कुछ दूसरे योग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भी आसन कराए।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी सुबह 6 से 7 बजे केबीच यह ट्रेनिंग होगी। तीन दिनों की इस ट्रेनिंग के बाद यह योग शिक्षक शहर में करीब 400 जगह आमजन को योग की ट्रेनिंग देंगे। वीरवार को गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 में करीब 200 बच्चों को योग प्रोटोकॉल की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनर विजय शुक्ला ने बच्चों को योग सिखाने केसाथ इसके महत्व भी बताए।

प्रशासन ने टेंडर से हटाई कुछ चीजें
अब टीशर्ट-लोअर और अंग वस्त्र मंत्रालय ही कराएगा उपलब्ध प्री बिड मीटिंग के बाद प्रशासन ने टेंडर से टी-शर्ट-लोअर और अंग वस्त्र हटा लिए हैं। अब इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी की बजाए टी-शर्ट और लोअर आयुष मंत्रालय ही उपलब्ध करवाएगा। आयुष मंत्रालय ने प्रशासन को यह जानकारी दे दी है। जिसकेबाद प्रशासन ने अपने जारी किए टेंडर से इनकी जरूरत हटा दी है। इससे पहले टी-शर्ट और लोअर केसाथ बैग देने की भी योजना थी। लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए बैग भी नहीं दिया जाएगा और न ही किसी को अपना बैग ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


यमुना तट पर श्री श्री रवि शंकर का कार्यक्रम आयोजित करने वाली इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने भी योग दिवस का टेंडर लेने केलिए आवेदन किया है। इसके अलावा भी जिन 12 कंपनियों ने आवेदन किया है उनको भी बड़े कार्यक्रमों का अनुभव है। इस टेंडर की बिड 17 मई को ओपन होगी। पहले यह बिड 16 को ओपन होनी थी। लेकिन बदलावों केकारण प्री बिड मीटिंग में एक दिन बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें