चंडीगढ़ में लगे पेड़ों को अब अपना नाम मिल सकेगा। नगर निगम इसके लिए पेड़ों पर नेम प्लेट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। नेम प्लेट पर पेड़ों की प्रजाति को उल्लेखित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने वी3 रोड पर सेक्टर 5 व 6 के पेड़ों से शुरू कर दिया है। शनिवार को कमिश्नर ने अपने हाथों से कुछ पेड़ों पर नेम प्लेट लगाई।
कमिश्नर ने इस दौरान बताया कि सिटी ब्यूटीफुल में 1 लाख 63 हजार पेड़ हैं। इनमें से कई पेड़ ऐसे हैं, जिनके बारे में कई लोगों को जानकारी नहीं है। वह जब बच्चे पूछते हैं तो वह पेड़ों की प्रजाति के बारे में नहीं बता पाते हैं इसलिए यह नई व्यवस्था शुरू की गई है। इससे हम सभी पेड़ों की प्रजाति के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे और दूसरे लोगों को बता भी सकेंगे।