फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर

Thu, 19 Jun 2014 02:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल में महिलाओं को ब्रेस्ट और सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए पीजीआई आईआईटी चेन्नई और मालाबार कैंसर सेंटर केरल की मदद लेगा। इसके लिए एक प्रोजेक्ट साइन किया गया है। कैंसर का समय पर पता चलने के बाद इलाज संभव है।
विज्ञापन


अभी पीजीआई में ब्रेस्ट कैंसर के जो मामले पहुंच रहे हैं वह अंतिम स्टेज के होते हैं। इसकी वजह से काफी महिलाओं को जिंदगी से हाथ धोना पड़ता है। पीजीआई ने 2011 से 2013 के बीच करीब 900 महिलाओं में सर्विकल कैंसर की स्थिति असामान्य पाई। इस समय ब्रेस्ट कैंसर के 950 असामान्य मामले सामने आए।

इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष करीब 150 सर्विकल के कैंसर के मामले आए। पीजीआई ने कैंसर के बढ़ते हुए खतरों को भांपकर यह प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके अंतर्गत पांच हजार महिलाओं की स्क्रीनिंग निशुल्क होगी। कोई असामान्य केस आता है तो उसका पूरा इलाज पीजीआई वहन करेगा।
विज्ञापन


काइटोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद राजवंशी, प्रो. एस राधिका और प्रो. नलिनी गुप्ता ने बताया लोगों में जागरूकता नहीं होने से सर्विकल कैंसर बढ़ रहा है। महिलाओं को इससे छुटकारा पाने के लिए तीन-तीन साल बाद स्क्रीनिंग करवाएं।

तीन प्रकार की होगी स्क्रीनिंग
सर्विकल कैंसर का सही समय पर पता लगने के लिए प्रोजेक्ट के अंतर्गत पीजीआई पहुंचने वाली महिलाओं की तीन प्रकार से स्क्रीनिंग होगी। इसमें विजुअल जांच, लिक्विड बेस्ड एसिड टेस्ट, लिक्विड बेस्ड काइटोलॉजी (एलबीसी) और कन्वेंशनल काइटोलॉजी (पीएपी) स्क्रीनिंग शामिल हैं। आईआईटी चेन्नई एक खास सॉफ्टवेयर की मदद से स्क्रीनिंग के इन सैंपल पर काम करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें