मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को फांसी की सजा होनी चाहिए। जो भी व्यक्ति मेमन की फांसी का विरोध कर रहा है वह गलत है।
ऐसे लोगों के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज होना चाहिए। यह कहना है योग गुरु बाबा रामदेव का। रामदेव रविवार सुबह दिल्ली से हिसार जाते समय कुछ देर के लिए बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में सांसद महंत चांदनाथ योगी से मिलने पहुंचे। बाबा रामदेव और महंत चांदनाथ ने कमरे में बातचीत की।
बाबा यहां आधा घंटा रुके और रवाना हो गए। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हितों के लिए अनेकों योजनाओं का सृजन किया है। देश की जनता को उनसे ढेरों उम्मीदें हैं।