फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों की लंदन आने जाने के टिकट बुकिंग पर साढ़े तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में बहन की फैमिली के लिए लंदन आने-जाने के लिए चार लोगों की टिकट बुकिंग पर एजेंट ने साढे़ तीन लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मोहाली वासी आरोपी एजेंट अर्पित सूद के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहाली वासी अमित सिंगला ने बताया कि उसकी बहन लंदन में परिवार समेत रहती है। उसकी बहन को सितंबर 2018 में वापस इंडिया आना था। इसके लिए उसने एजेंट अर्पित से दो बच्चे समेत चोर लोगों की टिकट बुक करवाई। शिकायकर्ता ने बताया कि टिकट उसने जून 2018 में बुक करवाई थी। इस दौरान उसके पास एक टिकट बुकिंग के लिए ईमेल भी आया। इसके बाद उसने आरटीजीएस के जरिए अर्पित को साढ़े तीन लाख रुपये पेमेंट कर दी, लेकिन बाद में पता चला कि टिकट बुकिंग की भेजी गई ई-मेल फर्जी है। इसके बाद उससे संपर्क किया गया तो वह वहां से भाग गया था। इस पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें