इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीटीयू की बसें कम होने से यात्रियों को 10 गुना अधिक किराया खर्च करना पड़ता है। अभी तक सीटीयू की ओर से कोरोना कंपनी की चार बसें चलाई गई हैं।
इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के बावजूद बसों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट से चंडीगढ़ पहुंचने तक टैक्सी पर 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
सीटीयू की ओर से कोरोना कंपनी की 170 बसें खरीदी जानी थी। सीटीयू ने पिछले साल अक्तूबर में 10 बसें खरीद लीं। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चार बसें ट्रायल के लिए चला दी गईं। इन बसों का किराया 30 रुपये रखा गया। बसों को बेहतरीन रिस्पांस मिला।
इसके बाद भी इन बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। अगर यह बसें सीटीयू की ओर से खरीद ली जातीं तो यात्रियों को समस्या से निजात मिल जाती। इसके कारण यात्रियों को एयरपोर्ट से चंडीगढ़ पहुंचने के लिए टैक्सी पर 300 रुपये खर्च करना पड़ता है।
करोना बसों का यह है रूट
कोरोना की बसे दो रूट पर चलती है। यह रूट क्रमश: 36 और 38 नंबर के हैं। 36 नंबर रूट की बस पीजीआई से चलकर सेक्टर - 16,17 से होते हुए टिब्यून चौक, हल्लोमाजरा होकर जीरकपुर पहुंचती है। जीरकपुर से राजपुरा - पटियाला हाईवे से होकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाती है। 38 नंबर रूट की बस सेक्टर -17 बस स्टैंड से सेक्टर - 43 होते हुए मोहाली फेज- 7 पहुंचती है। सोहाना गुरुद्वारा होते हुए इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचती है।
अमित तलवार, निदेशक,सीटीयू बसों की खरीदारी फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।इसके बाद एयरपोर्ट रूट पर और बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही यहां पर हर 10 मिनट पर यात्रियों को बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।