छात्राओं से छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल बसों में ट्रांसजेंडर अटेंडेंट नियुक्त किए जा सकते हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में एक स्कूल की बस में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
उसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्कूल बसों में ट्रांसजेंडर अटेंडेंट नियुक्त करने का निर्देश दिया। लेकिन अब इस निर्देश पर सवाल उठे हैं।
यूटी प्रशासन, स्कूल एसोसिएशन, प्रिंसिपलों और अभिभावकों ने इस निर्देश पर आपत्ति जताई है। हाईकोर्ट ने मामले पर 23 सितंबर तक लिखित जवाब देने को कहा है।