फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब, 10 सेक्टरों में बिजली संकट, 12 दिन झेलो कट

Sat, 25 Jun 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 66/11 केवी ट्रांसफार्मर खराब
विज्ञापन
शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित 66/11 केवी ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इसके खराब होने के बाद शहर में बिजली संकट पैदा हो गया है। पानी सप्लाई में भी दिक्कत आएगी।
विज्ञापन


शहर के कई सेक्टरों में ग्रिड खराब होने के कारण निरंतर कट लग रहे हैं। सेक्टर-19, 27, 28, बापूधाम कॉलोनी, पुलिस कालोनी, ग्रेन मार्केट, टिंबर मार्केट, इंडस्ट्रियल एरिया फेज -1 और 2, सेक्टर-26 , शास्त्री नगर एमएचसी, रेलवे कॉलोनी, कलाग्राम, रायपुर खुर्द, विकास नगर, मनीमाजरा के पिपली वाला टाउन, माडी वाला टाउन, न्य दर्शनी बाग, ट्यूबवेल नंबर चार, राजीव विहार, उप्पल हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और  मौली कॉम्प्लेक्स सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उसम भरी गर्मी में शनिवार को कई सेक्टरों में कट रहा। सेक्टर-23, 24 और 26 में लोग कटों से परेशान रहे।

बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एमपी सिंह ने बताया कि 66/11 केवी पावर ट्रांसफार्मर ग्रिड सिस्टम खराब हो गया है। इसे रिपेयर करने में 12 दिन का समय लगेगा। इससे शहर के लोगों को बिजली की दिक्कत का सामना करना पडे़गा। बिजली व्यवस्था जल्द ही सुधारी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें