फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बदलेगी सेक्टर 20 की सड़कों की हालत

Tue, 10 Dec 2013 10:53 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-20 के सामुदायिक केंद्र में स्थानीय विधायक डीके बंसल ने सेक्टरवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसके अग्रवाल और एसके जैन ने विधायक को बताया कि सेक्टर-20 मार्केट व फुटपाथ पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए है, जिससे आवाजाही बाधित होती है।
विज्ञापन


सिंगल मीटर, अपार्टमेंट एक्ट, सेक्टर 20 से लगते हुए नेशनल हाईवे के कट के कारण जाम से सेक्टवासियों को आ रही दिक्कतों के बारे में भी विधायक को बताया गया।

खुले दरबार के दौरान विधायक ने कहा कि सेक्टर-20 की सड़कों के लिए 31 लाख रुपये की राशि मंजूर कर दी गई है। शीघ्र ही सेक्टर 20 की सड़कों के जीर्णोद्धार का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान स्वास्तिक विहार के केएल बंसल ने मार्केट की साफ सफाई व शोरूमों के कलेक्टर रेट बार-बार बढ़ाए जाने, सेक्टर 20 के तिलकराज अरोड़ा ने पार्कों की खस्ता हालत, कई सोसाइटियों में पार्कों की व्यवस्था नहीं होने, स्पीड ब्रेकर नहीं होने जैसी कई समस्याएं विधायक के सामने रखीं।

इस पर बंसल ने कहा कि सिंगल मीटर एवं नेशनल हाईवे के नीचे कट के कारण न केवल पंचकूला, बल्कि चंडीगढ़ के लोग भी परेशान हो रहे हैं। इन दोनों मुद्दों को वह स्वयं विधनसभा में उठा चुके हैं।

हुडा प्रशासन द्वारा इन कटों से निजात दिलवाने के लिए कई करोड़ की राशि भी जमा करवाई जा चुकी है। उन्होंने आपर्टमेंट एक्ट के बारे में बताया कि मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रुपये की राहत दिलवाई है।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री ने सेक्टर 20 के लोगों की मांग पर डिस्पेंसरी का विस्तार करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें