पंजाब सरकार ने शुक्रवार को एक आईपीएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादलों संबंधी आदेश जारी किए। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार आईपीएस अधिकारी बाबू लाल मीना को एआईजी, स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो तैनात किया गया है।
पीपीएस अधिकारियों में सतपाल सिंह को एसपी मुख्यालय मोगा, अमरीक सिंह को एसपी मुख्यालय कपूरथला, जगजीत सिंह सरोआ को एसपी (डी) कपूरथला, गुरसेवक सिंह को एसपी फगवाड़ा, सुशील कुमार को एआईजी क्राइम पंजाब चंडीगढ़, गुरदीप सिंह पन्नू को अधीक्षक केंद्रीय जेल पटियाला, जयपाल सिंह को एसपी आबकारी एवं कराधान पटियाला, विपिन चौधरी, शलिंदर सिंह व अमरजीत सिंह को एसपी, एसपीयू पंजाब चंडीगढ़ तैनात किया गया है।
अन्य पीपीएस अधिकारियों तेजिंदर सिंह को एआईजी, आईबीसी पंजाब चंडीगढ़, विनोद कुमार को एआईजी जोनल सीआईडी, फिरोजपुर, अमरीक सिंह पवार को एसी 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर, सरवन सिंह को एसपी इंवेस्टिगेशन बठिंडा, राकेश कुमार को एसी बटालियन लद्दा कोठी संगरूर, जगतार सिंह कैंथ को एसपी (डी) गुरदासपुर, जगजीत सिंह को एडीसीपी क्राइम अमृतसर, जोगिंदर सिंह को एसपी डी लुधियाना देहाती, अश्वनी कपूर को एआईजी एसबी-1, इंटेलिजेंस पंजाब चंडीगढ़ व मुकंद सिंह को एसपी मुख्यालय फाजिल्का तैनात किया गया है।