फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, सूची

Wed, 08 Jun 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरियाणा-पंजाब में बड़े पैमाने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए। हरियाणा के छह आईएएस और एक एचसीएस का तबादला किया गया वहीं पंजाब में नौ पीपीएस का तबादला किया गया।
विज्ञापन


6 IAS अधिकारियों और एक HCS का तबादला
हरियाणा सरकार ने बुधवार को 6 आईएएस अधिकारियों और एक एचसीएस अधिकारी के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत, नगर एवं ग्राम आयोजना व शहरी संपदाएं विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी. राघवेंद्र राव को उनके मौजूदा कार्यभार के अलावा आवास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा नागरिक उड्डयन एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव महावीर सिंह को हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव लगाने के साथ श्रम विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

हरियाणा तकनीकी शिक्षा और श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रधान सचिव और चौकसी विभाग के जांच अधिकारी एके सिंह को तकनीकी शिक्षा और रोजगार विभागों का प्रधान सचिव लगाने के साथ खान एवं भू-विज्ञान विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा, सचिव लोकायुक्त हरियाणा, सचिव सिंचाई विभाग, एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक और पर्यावरण विभाग के महानिदेशक व सचिव सुरेश कुमार गोयल को तकनीकी शिक्षा विभाग का महानिदेशक और सचिव नियुक्त किया गया है। इनके पास सचिव, लोकायुक्त हरियाणा का कार्यभार भी रहेगा।
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक व सचिव सुभाष चंद्र को पर्यावरण विभाग का महानिदेशक व सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक बृजेंद्र सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा आवास बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक का कार्यभार भी सौंपा गया है। हरियाणा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशेष सचिव और डीआरडीए महेंद्रगढ़ (नारनौल) के अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामसरूप वर्मा को सिंचाई विभाग का विशेष सचिव और एचएसएमआईटीसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। इनके पास अतिरिक्त उपायुक्त-सह-मु़ख्य कार्यकारी अधिकारी महेंद्रगढ़ (नारनौल) का कार्यभार भी रहेगा।  

नौ पीपीएस का तबादला
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने नौ पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। परमजीत सिंह को एसपी विजिलेंस पंजाब, कश्मीर कौर को एसपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन फिरोजपुर, हरमीत सिंह को एसपी-एसपीयू चंडीगढ़, मनजीत बराड़ को एसपी ऑपरेशंस पटियाला, गुरचरन सिंह को एसपी सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक तरनतारन, जगजीत सिंह को एसपी-एच मोहाली, हरपाल सिंह को एसपी-आई रोपड़, दविंदर सिंह को एसपी-एसपीयू चंडीगढ़, जगजीत सिंह को एआईजी एनआरआई जालंधर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें