पंजाब सरकार ने 31 पीपीएस अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। बलबीर सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन कपूरथला, बहादुर सिंह को एसपी हेडक्वार्टर कपूरथला, जगतप्रीत सिंह को एसपी-एच संगरूर, अजिंदर सिंह को एसपी-एच फगवाड़ा, बलजीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन मुक्तसर, केसर सिंह को एसपी-एच मानसा, तिलक राज को एसपी-एच नवांशहर, अर्शदीप सिंह को एसपी-एसडी डेराबस्सी, रतन सिंह बराड़ को एडीसीपी ट्रैफिक लुधियाना भेजा गया।
राजबीर सिंह को एसपी-एच फिरोजपुर, अमरजीत सिंह को एसपी इनवेस्टिगेशन फरीदकोट, दिलबाग सिंह को एसपी-एच बटाला, अमरजीत सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन मोगा, हरजीत सिंह को एडीसीपी ट्रैफिक अमृतसर, सुखपाल सिंह को एडीसीपी इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी लुधियाना, हरिंदर जीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 80वीं बटालियन पीएपी जालंधर, बलराज सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 36वीं बटालियन पीएपी बहादुरगढ़, बलकार सिंह को एडीसीपी इनवेस्टिगेशन लुधियाना, अश्वनी कुमार को असिस्टेंट कमांडेंट 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर में तैनात किया गया।
नरिंदर पाल को असिस्टेंट कमांडेंट दूसरी कमांडो बटालियन बहादुरगढ़, विनोद कुमार को असिस्टेंट कमांडेंट दूसरी आईआरबी, तरुन रतन को एसपी-एच फतेहगढ़ साहिब, अमरजीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 36वीं बटालियन बहादुरगढ़, हरबीर सिंह अटवाल को एसपी ट्रैफिक मोहाली, सुखदेव सिंह को एसपी-एच पटियाला, शरनजीत सिंह को एसपी सिक्योरिटी पटियाला, हरविंदर सिंह को एसपी इन्वेस्टिगेशन पटियाला, परमजीत सिंह गोरायां को एसपी विजिलेंस ब्यूरो पंजाब, राजवंत कौर को असिस्टेंट कमांडेंट पहली आईआरबी पटियाला, बलजीत सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट 27वीं बटालियन पीएपी जालंधर व मेजर सिंह को असिस्टेंट कमांडेंट छठी आईआरबी संगरूर नियुक्त किया गया है।