हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 16 आईपीएस और 8 एचपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। सरकार ने के.सेल्वराज को कमांडेंट जनरल, गृह रक्षी एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा नियुक्त किया गया है। डॉ. राजवंत पाल सिंह को डीजीपी ओएसडी रूल्स पुलिस मुख्यालय लगाया है।
डीजीपी पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे डॉ. बीके सिन्हा को विशेष महानिदेशक/राज्य चौकसी ब्यूरो और महानिदेशक भोंडसी परिसर, डीजीपी पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे केके सिंधु निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी और एडीजीपी मधुबन परिसर को डीजी मधुबन परिसर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार, डीजीपी पद पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे केके शर्मा एडीजीपी/प्रशासक को निदेशक वी एंड एस एचवीपीएनएल, पंचकूला, एएस चावला आईजीपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय को आईजीपी लॉ एंड आर्डर और डॉ. सीएस राव आईजीपी कानून एवं व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय पंचकूला को आईजीपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया है। सौरभ सिंह डीआईजी/एससीबी को डीआईजी सुरक्षा/सीआईडी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जींद के एसपी राकेश आर्या को एसपी रोहतक, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मनीष चौधरी को एसपी यमुनानगर और रोहतक के एसपी शशांक आनंद को एसपी जींद नियुक्त किया गया है। पानीपत के एसपी राहुल शर्मा को एसपी पलवल, मेवात के एसपी दीपक गहलावत को एसपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय, यमुनानगर के एसपी सुमेर प्रताप सिंह को एसपी कैथल, रेलवे के एसपी कुलदीप सिंह को एसपी मेवात और पश्चिम गुड़गांव के डीसीपी बलवान सिंह को एसपी, एससीबी नियुक्त किया गया है।
स्थानांतरित एचपीएस अधिकारियों में डीके भारद्वाज को अतिरिक्त एसपी, सोनीपत, राजेश दुग्गल को एसपी पानीपत, सज्जन कुमार को प्रथम आईआरबी, भौंडसी का कमांडेंट नियुक्त किया गया है। विक्रम कपूर को डीसीपी मुख्यालय गुड़गांव, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे धीरज कुमार को एसपी/सीआईडी लगाया गया है। एसपी प्रशासन, पुलिस मुख्यालय कमलदीप गोयल को एसपी रेलवे, कैथल के एसपी सुमित कुमार को डीसीपी पश्चिम गुड़गांव और एसपी विनोद कुमार को एसपी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
दो एचपीएस अधिकारियों का तबादला हरियाणा सरकार ने दो एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। इसके तहत डीएसपी एसवीबी शीतल सिंह को डीएसपी सीआईडी, जबकि डीएसपी एसवीबी जयबीर सिंह राठी को डीएसपी बेरी लगाया गया है।