फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने 1 आईपीएस, 6 पीपीएस अफसरों का किया तबादला, देखिए किन्हें कहां भेजा?

Wed, 24 Aug 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
तबादला - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने बुधवार को एक आईपीएस और छह पीपीएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी कर दिए। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि आईपीएस अरुण कुमार मित्तल को डीआईजी (प्रशिक्षण, सीपीओ) तैनात किया गया है। इसके अलावा उनके पास डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर का अतिरिक्त प्रभार भी होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा पीपीएस आशीष कपूर की सेवाएं जेल विभाग को सौंपते हुए उन्हें अधीक्षक सेंट्रल जेल अमृतसर नियुक्त किया गया है। बलजीत सिंह को एसपी/एसपीयू चंडीगढ़, कुलजीत सिंह को एआईजी/काउंटर इंटेलीजेंस अमृतसर, अजिंदर सिंह को एसपी (कार्मिक-1,  सीपीओ पंजाब, चंडीगढ़), रछपाल सिंह को एसपी (जीआरपी, अमृतसर) और हरमीत सिंह हुंदल को एसपी संचालन जालंधर (ग्रामीण) तैनात किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें