फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला विवाद के बीच मुख्यमंत्री से मिले खेमका

Fri, 10 Apr 2015 05:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने वीरवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात में उन्होंने अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं के अलावा हाल की घटनाओं पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


हालांकि, पहले यह मुलाकात बुधवार को होनी थी, लेकिन किसी कारण वश नहीं हो सकी। खट्टर से मुलाकात के बाद खेमका ने फिर एक और ट्वीट किया है।

सूत्रों के मुताबिक अशोक खेमका वीरवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और कुछ देर तक वहां रहे। यहां सीएम और खेमका के बीच हाल की घटनाओं पर चर्चा हुई। बातचीत में चार्जशीट से लेकर खेमका की ओर से उठाए गए प्रशासनिक कदमों पर भी चर्चा हुई।

अशोक खेमका के खिलाफ पिछली सरकार में दी गई चार्जशीट आज तक बरकरार है। खेमका इसका दर्द हाल में वाड्रा लैंड डील पर सीएजी की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद जाहिर भी कर चुके हैं। खेमका के परिवहन विभाग से हुए तबादले को लेकर भी सियासी हलचल तेज है।
विज्ञापन


इसी बीच खेमका केकार्यकाल के दौरान हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के गोदामों के लिए गेलवेल्यूम शीट्स की खरीद में अनियमितताओं पर सीएजी के खुलासे के बाद बने हालात से भी वे असहज हैं।

ऐसा इसलिए हैं क्योंकि सीएजी की रिपोर्ट आने के तुरंत बाद एक सीनियर आईएएस ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। खेमका ने पिछले दिनों राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भी मुलाकात की थी।

खेमका का ट्वीट
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खेमका का एक और ट्वीट चर्चा में है। ट्वीट के जरिए उन्होंने महाभारत काल के पात्रों का जिक्र  किया है। इसमें कहा गया है कि दुर्योधन, भीष्म और अर्जुन के पात्रों को आज भी हम देख सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें