फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 बसों में 319 लोग उत्तराखंड, लेह और जम्मू-कश्मीर रवाना, आज हरदोई के लिए चलेगी ट्रेन

Thu, 07 May 2020 01:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
मोहाली से आज हरदोई को रवाना होगी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते मोहाली में फंसे दूसरे राज्यों के युवाओं और लोगों को भेजने का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिन में 1196 लोगों को बसों से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर भेजा जा चुका है। जिसमें पहले दिन 464 लोगों को 18 बसों में, दूसरे दिन 413 लोगों को 14 बसों में भेजा गया था। इसके अलावा खरड़ से भी बसों में दूसरे राज्यों के लोगों को भेजा गया है।

विज्ञापन


वहीं, अब तीसरे दिन बुधवार को नयागांव और खरड़ से कुल 319 लोगों को उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लेह के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बसों में लोगों के बीच सामाजिक दूरी रखी गई। एक सीट पर एक ही व्यक्ति को बैठाया जा रहा है। इनमें अगर एक व्यक्ति को खिड़की की तरफ बैठाया गया तो दूसरे व्यक्ति को विपरीत दिशा में अंतिम सीट में बैठाया गया। सभी ने मास्क भी पहन रखा था। 

जानकारी के मुताबिक खरड़ और नयागांव में मंगलवार को लेह, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जाने वाले युवाओं की स्क्रीनिंग की गई थी। इसके बाद बुधवार को सुबह उन्हें बसों में बैठाकर रवाना किया गया। इस दौरान प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे करने के बाद नयागांव से लेह के लिए 7 बसों में 175 छात्रों को रवाना किया गया। जबकि खरड़ से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लिए 106 लोगों को 4 बसों में भेजा गया है। इसके अलावा भी अन्य दो बसों में कुछ लोगों को भेजा गया है। इस दौरान वापस जाने वाले लोगों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है। 

विज्ञापन

आज 1188 लोगों को लेकर हरदोई जाएगी स्पेशल ट्रेन

मोहाली में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को अब जिला प्रशासन ने ट्रेन से भी उनके राज्य में भेजने काम शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर मोहाली से पहली रेलगाड़ी 7 मई को यूपी के हरदोई के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 1188 प्रवासी लोगों को लेकर जाएगी।  मोहाली के डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि उन्होंने जिले में फंसे लोगों को विश्वास दिलाया कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

जिला प्रशासन उनकी सेवा में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को लोगों को लेकर जो पहली ट्रेन हरदोई के लिए रवाना होगी, उसमें 22 डिब्बे रहेंगे। प्रत्येक डिब्बे में 54 यात्री बैठेंगे। डीसी ने बताया कि यह प्रक्रिया अगले 20 दिनों तक जारी रहेगी। शुरू में एक रेलगाड़ी जाएगी और बाद में जरूरत के हिसाब से दो या अधिक रेलगाड़ियां भेजी जा सकती हैं।

रेलगाड़ी को यूपी सरकार की जरूरत के अनुसार शुरू किया गया है। वहीं, यह रेलगाड़ी किसी और राज्य में नहीं रुकेगी। जिससे साफ है कि मोहाली से रेलगाड़ी शुरू होकर सीधे हरदोई (यूपी) जाएगी। डीसी ने बताया कि इस रेल सफर के दौरान यात्रियों को कोई समस्या न आए, इसका भी इंतजाम किया जा रहा है। यात्रियों को मुफ्त खाना दिया जाएगा और पूरा खर्च सरकार उठाएगी। अभी आने वाले समय में जिन राज्यों में ट्रेन जाना है, वहां से मंजूरी मिलने के बाद डीसी की तरफ से रेलवे को कहा गया है। 

इसके साथ ही गाड़ियां अलॉट करवाई गई हैं। यात्रियों को एसएमएस करके 8 कलेक्शन सेंटरों में स्क्रीनिंग के लिए सूचित किया जाएगा। जहां से बसों में सवार होकर वह स्टेशन पर जाएंगे। बसें क्रमवार रेलवे स्टेशन जाएंगी। इसके अलावा लोगों को मिले एसएमएस टिकट के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन

बसों में बैठाकर ले जाएंगे रेलवे स्टेशन

डीसी ने बताया कि गुरुवार को पहली बार यूपी के हरदोई के लिए एक ट्रेन रवाना होगी और अगले दिन दूसरी गाड़ी भी यूपी ही जाएगी। बाकी शेडयूल बाद में तैयार किया जाएगा। डीसी ने लोगों से साफ कहा है कि कोई भी सीधा रेलवे स्टेशन नहीं जाएगा। क्योंकि बोर्डिंग उन्हें मिले एसएमएस संदेशों के माध्यम से ही सख्ती से की जाएगी। यह संदेश आगे न भेजे जाएं और न ही किसी से साझे किए जाएं। क्योंकि रेलवे स्टेशन जाने के लिए बस में चढ़ने से पहले हर व्यक्ति को मिले संदेशों को निर्धारित कलेक्शन सेंटरों पर जांचा जाएगा।

रेलवे स्टेशन पर रहेगी नाकाबंदी
डीसी ने बताया कि सुरक्षा के चलते रेलवे स्टेशन की नाकेबंदी की जाएगी। सिर्फ सरकारी बसों को ही वहां जाने की अनुमति होगी। जिनमें जांच प्रक्रिया से गुजरने वाले और स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवासी लोगों को रेलवे स्टेशन पर जाने दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने साफ किया है कि पोर्टल में आवेदन करने वाले लोगों को घर भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें