जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर फतेहगढ़ साहिब में नौजवानों को फौज में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण देने के लिए 2 सितंबर से प्रशिक्षण कैंप शुरू हो रहा है।
इस दौरान नौजवानों को फिजिकल प्रशिक्षण और लिखित परीक्षा के लिए तैयारी करवाई जाएगी। यह जानकारी देते जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई अफसर सेवा मुक्त कमांडर बलजिंदर विर्क ने बताया कि भरती के लिए नौजवानों की उम्र 17-1/2 वर्ष से 21 साल तक और कद 170 सेमी. और दसवीं पास और बारहवीं विज्ञान ग्रुप के साथ पास के लिए उम्र 23 साल होनी चाहिए।
इसके लिए उन बताया कि प्रशिक्षण करने के इच्छुक जिला सुरक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर फतेहगढ़ साहिब में जल्दी से जल्दी नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए अंतिम तारीख 3 अक्तूबर 2014 में पटियाला में होगी।
यह प्रशिक्षण फौज के अलावा बीएसएफ, सीआरपीएफ और पंजाब पुलिस में भरती होने के लिए भी लाभप्रद होगी और प्रशिक्षण का समय छह हफ्ते का होगा। अन्य जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 97809 -65279 पर संपर्क किया जा सकता है।