फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर से चंडीगढ़ के लिए दौड़ेगी एक और नई ट्रेन, ये रही टाइमिंग

Sat, 30 Apr 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, जालंधर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोगों को पंजाब से चंडीगढ़ आने के लिए एक और नई ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन जालंधर से चलेगी। अभी अमृतसर से चंडीगढ़ के लिए दो ट्रेन चल रही हैं। इनमें सीट हमेशा फुल रहती है। इसे भी चला दिया जाएगा तो जालंधर को चंडीगढ़ के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी। चीफ पैसेंजर एंड ट्रैफिक मैनेजर संजय बाजपेई ने होशियारपुर, नवांशहर और जैजो सेक्शन का निरीक्षण किया और कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो छह महीने के भीतर ट्रेन चला दी जाएगी।
विज्ञापन


बाजपेई ने बताया कि होशियारपुर-दिल्ली एक्सप्रेस का रैक दिन भर होशियारपुर में खड़ा रहता है। कुछ समय पहले ट्रायल के रूप में होशियारपुर-फिरोजपुर के बीच चलाया गया था। लेकिन वहां सफलता नहीं मिली। अब इस रैक का उपयोग करने के लिए होशियारपुर से चंडीगढ़ के बीच चलाया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग की जाएगी। मास्टर चार्ट से टाइमिंग का मिलान किया जाएगा। क्योंकि यह ट्रेन रात को 11 बजे होशियारपुर से चलती है और सुबह साढ़े पांच बजे पहुंच जाती है।

यदि इसे सुबह सात बजे के करीब चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जाए, तो जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला, लुधियाना, फगवाड़ा समेत अन्य आसपास के यात्री इससे सफर कर सकेंगे। शाम को साढ़े पांच बजे चंडीगढ़ से चलाया जाएगा तो रात नौ बजे तक होशियारपुर पहुंच जाएगी। फिर इसे दिल्ली के लिए आसानी से रवाना किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन जालंधर से चंडीगढ़ के बीच चल रही ट्रेनों की टाइमिंग
12242 सुबह 6.25 बजे जालंधर से 9.10 बजे चंडीगढ़
12241 शाम को 5.10 बजे से चंडीगढ़ से 7.48 बजे
12411 सुबह 7.00 बजे चंडीगढ़ से 10.07 बजे जालंधर
12412 शाम 6.37 बजे जालंधर से, 9.55 बजे चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें