फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ट्रैक से उतरी जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस, 12 लोग घायल

Sat, 30 Apr 2016 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में जम्मू तवी दुर्ग एक्सप्रेस पटरी से उतरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालंधर के सूरानस्सी स्टेशन के पास जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें सवार करीब 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं। इस दौरान ट्रैक से नीचे उतरे बोगियों के शीशे भी टूट गए थे। इस हादसे के बाद अमृतसर-जालंधर ट्रैक जाम हो गया। दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे तक जालंधर स्टेशन पर खड़ी रही। इसके अलावा शान-ए-पंजाब, पठानकोट-दिल्ली, दादर एक्सप्रेस समेत छह से ज्यादा ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन


हफ्ते में हर शुक्रवार चलने वाली जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस (18216) अमृतसर और ब्यास स्टेशन को क्रास कर जालंधर आ रही थी। ट्रेन दोपहर 12 बजे ब्यास स्टेशन से चली थी। सूरानस्सी स्टेशन के पास ट्रेन का एसी और एक स्लीपर कोच पटरी के नीचे उतर गया। रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन के एसी कोच को डैमेज घोषित कर दिया है। उस कोच में सफर करने वाले यात्रियों को रिफंड लेने के लिए बोल दिया गया है।

हादसे के बाद ही अमृतसर-जालंधर ट्रैक जाम होने से रेल अधिकारियों ने इसे खुलवाने का प्रयास दिया। करीब ढाई घंटे के बाद सिंगल लाइन ट्रैक को खुलवाया गया, जबकि दूसरी लाइन को ठीक करने का काम चल रहा था। इस दौरान दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस (12029) ढाई घंटे तक जालंधर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रैक खुलने के साथ ही उक्त ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन


हादसे की वजह से करीब 6 से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। इसमें शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस 2 घंटे 42 मिनट, दादर एक्सप्रेस 1 घंटे 17 मिनट की देरी से जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब ट्रेन को फगवाड़ा के पीछे रुकवा दिया गया था। इसके अलावा पठानकोट-दिल्ली, जयपुर-अमृतसर एक्सप्रेस भी लेट रहीं। उधर डीआरएम अनुज प्रकाश से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। ट्रेन की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा बचा यात्रियों के मुताबिक ट्रेन की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी, जिस कारण झटका कम महसूस हुआ। अगर रफ्तार तेज होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यात्री नरेंद्र पाल, जोगिंदर सिंह और वेंडर सुधीर कुमार ने कहा कि वह उसी बोगी में सवार थे, जो पटरी से नीचे उतरी थी। रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी। अचानक धमाके जैसी आवाज आई और शीशे टूट गए। इस दौरान अफरातफरी हो गई थी। यात्रियों को 40 डिग्री भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई घंटे तक ट्रेन लाइनों पर खड़ी रही। स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले की जांच के लिए टीम बना दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें