फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सफर का प्रोग्राम बनाने से पहले ये देख लें

Mon, 28 Apr 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से चलने वाली ट्रेनों में अब समर रश बढ़ने लगा है। चंडीगढ़ से चलने वाली अधिकतर ट्रेनें इस समय फुल हो चुकी हैं और उनमें रिजर्वेशन के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जो लोग मई के लिए रिजर्वेशन करवा रहे हैं उन्हें तो ज्यादा समस्या हो रही हैं और उन्हें लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इन दिनों में भी ट्रेनों में काफी वेटिंग चल रही हैं। खासकर यूपी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गई है। सद्भावना ट्रेन में इस समय सप्ताह भर तक वेटिंग 200 से पार चल रही है और ऊंचाहार का भी हाल कुछ ऐसा ही है। ऊंचाहार एक्सप्रेस में भी अगले एक सप्ताह तक लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों के लिए मुसीबतें काफी बढ़ रही हैं।

चंडीगढ़ से चल रही हैं समर स्पेशल ट्रेनें
होली के लिए चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, जिन्हें अब समर स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है। इन ट्रेनों को गर्मियों की भीड़ कम करने के लिए ही एक्सटेंड किया गया था। इनमें चंडीगढ़-वाराणसी, नंगलडैम-लखनऊ वाया चंडीगढ़ और चंडीगढ़-फिरोजपुर एक्सप्रेस थीं। ये ट्रेनें अभी जून तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ज्यादातर ट्रेनों में अब भीड़ बढ़ने लगी है। सभी ट्रेनें फुल चल रही हैं और आने वाले दिनों में तो रश और बढ़ जाएगा।
राजेंद्र दत्ता,स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें