फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला ट्रैक पर पटरी से उतरे मालगाड़ी के 12 डिब्बे, 19 ट्रेनें रद्द

Fri, 21 Apr 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग के पटरी से उतरी मालगाड़ी
विज्ञापन
सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर बराड़ा-केसरी स्टेशनों के बीच मारकंडा पुल पर मालगाड़ी के बारह डिब्बे पटरी से उतर गए। जैसे ही ट्रेन मारकंडा पुल पर आई तो पटरी से डिब्बे उतर गए और इनमें लोड कोयला आसपास फैल गया। इस कारण से उक्त रेल लाइन पर अप एंड डाउन ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित हो गया। इसके चलते रेलवे ने इसके चलते 19 ट्रेनों को रद्द कर दिया, वहीं 18 ट्रेनों के रूट भी बदले हैं। हादसे के बाद स्टेशन पर यात्री काफी परेशान हुए। कई तो बस से आगे का सफर तय किया। 
विज्ञापन


इस तरह से हुआ हादसा 
कोयला भरी मालगाड़ी सहारनपुर-अंबाला सेक्शन पर आ रही थी। जैसे ही यह गाड़ी मारकंडा पुल पर आई तो अचानक ही ट्रेन के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए। पटरी से उतरे डिब्बे जहां तहां बिखर गए, जबकि इनमें लोड कोयला भी आसपास फैल गया।

हादसे के दौरान ट्रेन पटरी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि बोगियों के पहिये तक अलग हो गए। गाड़ी के डिब्बों  के आपस में टकराने की आवाज सुनते आसपास खेतों में काम करने वाले व गांव के लोग मौके पर आ गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही मचा हड़कंप 
हादसे की सूचना जैसे ही रेलवे अधिकारियों को दी गई तो विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस दौरान एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को भी मौके के लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर डीआरएम दिनेश कुमार, एसडीएम गिरीश कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी स्टाफ भी पहुंच गया।

जिस तरह से ट्रेन की बोगियों की हालत थी, उसे देख कई संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस दौरान दोनों ओर से उक्त रेल सेक्शन पर यातायात बाधित हो गया। मौके पर रेलवे का तकनीकी स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद हैं, जबकि ट्रैक को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुईं रद्द

19 ट्रेनों को रद्द किया गया - फोटो : अमर उजाला
19 ट्रेनें रद्द: माल गाड़ी  के पटरी से उतर जाने के कारण 19 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 54542 अंबाला-मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 54540 अंबाला-निजामुद्दीन पैसेंज ट्रेन, गाड़ी संख्या 64504 अंबाला-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 04922 अंबाला-सहारपुर पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 64513 सहारनपुर-अंबाला पैसेंजर ट्रेन, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश-माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन, गाड़ी संख्या 14631 देहरादून-अमृतसर ट्रेन को रद्द किया गया है।

इसी तरह गाड़ी संख्या 12470 जम्मूतवी-कानपुर सेंट्रल को, गाड़ी संख्या 14521, गाड़ी संख्या 64561 को भी शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर-देहरादून, गाड़ी संख्या 14610 माता वैष्णो देवी-ऋषिकेश को भी रद्द किया गया है।  इसके अलावा गाड़ी संख्या 15012 को सहारपुर, गाड़ी संख्या 15011 को मुस्फाबाद, गाड़ी संख्या 64512 को अंबाला, गाड़ी संख्या 54539, गाड़ी संख्या 05533, गाड़ी संख्या 055434, गाड़ी संख्या 14521 तथा गाड़ी संया 13255, गाड़ी संख्या 13256 को सहारनपुर में रद्द किया गया है। 

इन गाड़ियों का रूट किया गया डायवर्ट 
गाड़ी संख्या 12407 को वाया मेरठ सिटी, गाड़ी संख्या 14681 को वाया पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 15211 को वाया मुरादाबाद-गाजियाबाद-दिल्ली-पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 14645 को वाया दिल्ली-पानीपत-अंबाला, गाड़ी संख्या 12238 को वाया अंबाला-पानीपत, दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 15934 को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 15210 को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद तथा गाड़ी संख्या 14711 को वाया टपरी जंक्शन-शामली-दिल्ली-रोहतक-जींद-बठिंडा-श्रीगंगानगर से डायवर्ट किया गया है।

इसके आलवा गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-राउरकेला को अंबाला-पानीपत-निजामुद्दीन से, गाड़ी संख्या 13050 अमृतसर-हावड़ा को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल को वाया अंबाला-पानीपत-निजामुद्दीन, गाड़ी संख्या 12238 जम्मूतवी- वाराणसी जंक्शन को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 13152 जम्मूतवी-साधनगर को वाया अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरादाबाद, गाड़ी संख्या 14646 जम्मूतवी-दिल्ली को अंबाला-पानीपत-दिल्ली, गाड़ी संख्या 12332 जम्मूतवी-हावड़ा को अंबाला-पानीपत-दिल्ली-मुरदाबाद, गाड़ी संख्या 13308 फिरोजपुर-धनबाद को डायवर्ट किया गया।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या18237 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला को सहारपुर में टर्मिनेट किया गया, गाड़ी संख्या 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी, गाड़ी संख्या 14645 दिल्ली-जम्मूतवी, गाड़ी संख 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर, गाड़ी संख्या 18237 बिलासपुर-अमृतसर को डायवर्ट किया और गाड़ी संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला को टर्मिनेट किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें