फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ट्रेनें हुई रद्द तो कुछ का रास्ता डायवर्ट, यहां जानिए

Sat, 13 Jun 2015 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अंबाला का सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे मेंटेनेंस कार्य के लिए साढ़े छह घंटे का ब्लॉक लेगा। इसके लिए एक पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं पांच ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं ब्लॉक के चलते कालका-नई दिल्ली शताब्दी सहित पांच ट्रेनें बीच मार्ग में रुक कर चलेंगी। अंबाला मंडल ने दोपहर 12.20 से शाम 6.50 बजे के ब्लॉक के संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया है।

रद्द रहने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 54532 कालका-अंबाला पैसेंजर

डायवर्ट होकर चलने वाली ट्रेनें
लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अंबाला-राजपुरा-सरहिंद के रास्ते चलेगी। अंबाल-चरारु टकराला पैसेंजर अंबाला-राजपुरा-सरहिंद के रास्ते चंडीगढ़ पहुंचेगी। पश्चिम एक्सप्रेस अंबाला-राजपुरा-सरहिंद से चंडीगढ़ पहुंचेगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस, सरहिंद-राजपुरा से होते हुए अंबाला पहुंचेगी।नंगल डैम-अंबाला पैसेंजर मोरिंडा-सरहिंद-राजपुरा के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में रुक कर चलने वाली ट्रेनें
चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 5.05 बजे न चलकर चंडीगढ़ से 7.40 पर चलेगी।
कालका-दिल्ली सराय रोहिल्ला हिमालय क्वीन एक्सप्रेस 4.50 के बजाय 6.20 पर कालका से चलेगी।
कालका नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 30 मिनट रुककर चलेगी।
ट्रेन नंबर 12057 नई दिल्ली अंबाला जनशताब्दी एक्सप्रेस 30 मिनट घग्घर स्टेशन पर रुक कर चलेगी।
ट्रेन नंबर 54531 अंबाला-कालका शटल अपने निर्धारित समय 6.30 के बजाय 7.00 बजे चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें