फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ट्रेन हादसा, 12 लोगों की मौत

Tue, 27 Jan 2015 08:52 AM IST
सुरेंदर दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार में गणतंत्र दिवस के दिन मानव रहित रेलवे फाटक पर ट्रेन और टाटा मैजिक की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही परिवार के थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि परिवार के लोग धार्मिक कार्यक्रम में मत्था टेकने पड़ोस के गांव जा रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गणतंत्र दिवस के दिन हरियाणा के हिसार में मानव रहित रेलवे फाटक पर ट्रेन और टाटा मैजिक में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा बरवाला कस्बे के पास हुआ।
विज्ञापन

सभी मृतक बालक गांव और एक ही परिवार के

बरवाला कस्बा हाल ही में रामपाल को लेकर सुर्खियों में रहा था। हादसे में टाटा मैजिक के पचखड़डे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक में सवार 19 में से 12 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

बताया जाता है कि सभी मृतक बालक गांव के रहने वाले और एक ही परिवार के थे। यह परिवार किसी धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होने पड़ोस के गांव जा रहे थे कि इसी दौरान मानव रहित रेलवे क्रांसिंग पर यह भीषण हादसा हो गया।

उल्लेखनीय है कि मानव रहित रेलवे क्रांसिंग पर गाड़ियों से टक्कर की घटनाएं होती रहती है। अभी हाल ही में पंजाब के गांव बेनड़ा के नजदीक मानव रहित फाटक पर रेलगाड़ी और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। जबकि कार में बैठे पति-पत्नी गंभीर रूप में जख्मी हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें