फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हीटर बंद करने उठे 77 वर्षीय बुजुर्ग गिरे, राॅड से चिपके, करंट लगने से चली गई जान

Thu, 23 Jan 2025 10:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

छुट्टन अपने कमरे में हीटर लगाकर सो रहे थे। सेक ज्यादा होने के कारण वह हीटर बंद करने के लिए उठे। इस दौरान वह अचानक हीटर पर गिर गए। जिस कारण हीटर की राॅड टूट गई। राॅड में करंट होने के कारण वह उससे चिपक गए।
विज्ञापन
टूटा हीटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 29 बी में मंगलवार देर रात 77 साल के बुजुर्ग की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छुट्टन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


घटना रात करीब पौने 12 बजे की है। छुट्टन अपने कमरे में हीटर लगाकर सो रहे थे। सेक ज्यादा होने के कारण वह हीटर बंद करने के लिए उठे। इस दौरान वह अचानक हीटर पर गिर गए। जिस कारण हीटर की राॅड टूट गई। राॅड में करंट होने के कारण वह उससे चिपक गए। जिसके बाद कमरे में धुआं उठने लगा। उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी।

धुआं उठता देख उन्हें लगा कि घर में आग लग गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने देखा कि छुट्टन का पेट हीटर की राॅड से चिपका हुआ है जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस की एंबुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें