फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सैनी सरकार हर वर्ग के साथ, ब्राह्मण नागरिक परिषद के अभिनंदन समारोह में बोले सीएम के मीडिया सचिव

Thu, 23 Jan 2025 10:12 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मीडिया सचिव ने कहा, हरियाणा में साढ़े नौ साल में आपने देखा, मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक पर काम करते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास किया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए तेजी से उनके कामों को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम के मुख्य सचिव का अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर की ओर से बुधवार को मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे का अभिनंदन समारोह किया गया। समारोह में आत्रेय ने कहा, केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा, हरियाणा सरकार समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर काम कर रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


मीडिया सचिव ने कहा, हरियाणा में साढ़े नौ साल में आपने देखा, मुख्यमंत्री रहते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक पर काम करते हुए पूरे प्रदेश का समान विकास किया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए तेजी से उनके कामों को आगे बढ़ा रहे हैं। वह समाज के हर वर्ग के लिए नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार में पत्रकारों के लिए जितने कार्य हुए, उतने काम दूसरी सरकारों में नहीं हुए। फिर चाहे पेंशन बढ़ोतरी का मुद्दा हो या फिर बीमा इंश्योरेंस। कार्यक्रम में ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर की ओर से कमांडेंट वीके मेहता, रोशन लाल शर्मा ने प्रवीण अत्रे को भगवान परशुराम का छाया चित्र और फरसा देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह पिचौलिया, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, एआईपीआरओ मनोज पाण्डेय, डॉ. जितेन्द्र शर्मा, डॉ. वीके शर्मा, पूर्णचंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें