‘आप’ का जादू चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस पर भी छा गया है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रविवार को ट्रैफिक वीक शुरू किया गया जिसका उसका विषय भी आप रखा गया।
इसमें कहा गया कि जब सड़क पर हो तो हमेशा कहें- पहले आप। इसका अर्थ यह है कि सड़क पर दूसरों को आगे बढ़ने का मौका दे तो सड़क हादसे नहीं होंगे। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 17 जनवरी तक यह वीक जारी रहेगा।
रविवार को ट्रैफिक वीक के दौरान पुलिस ने पीजीआई, सेक्टर-32,16 के अस्पतालों के अलावा बाजारों में लोगों को ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही सेक्टर-23 के चिल्ड्रन पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 107 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।
पुलिस ने निशुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया। इस आयोजन में डीएसपी ट्रैफिक साउथ जय भगवान शर्मा, इंस्पेक्टर ट्रैफिक जसविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अमराओ सिंह और कई ट्रैफिक मार्शलों ने भाग लिया।