धनतेरस पर शुक्रवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की लेकिन सड़क पर जाम और पार्किंग की जगह न मिलने से अधिकतर लोगों की शॉपिंग का मजा किरकिरा हो गया।
लोगों को ज्यादातर शॉपिंग एरिया में इन परेशानियों से दो-दो हाथ करने पड़े।
व्यापारी से लेकर आम जन तक परेशान
ग्रेन मार्केट एसोसिएशन के प्रवक्ता नौशाद अली का कहना है कि मंडी के अंदर पूरा दिन सड़कें जाम रहीं। ऐसे में व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-18 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चोपड़ा का कहना है कि शाम पांच बजे वह पंचकूला से अपने घर आने के लिए कार पर चले। जाम को कारण आधे घंटे के सफर में दो घंटे लग गए।
वाहनों को हटाने के लिए क्रेन लगाई
शहर में जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। इसके साथ ही शहर के बाजारों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सड़कों के किनारे वाहन पार्क होने से बाजारों के आसपास ज्यादा जाम लग जाता है। ऐसे वाहनों को हटाने के लिए अलग-अलग जगह क्रेन भी लगाई गई है।
-मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक