मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल मोहाली ने कश्मीर के 18 साल के एक युवक की करीब ढाई लाख रुपये की कार्डिक सर्जरी निशुल्क की। युवक की जटिल सर्जरी पूरी तरह कामयाबी रही।
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में निवासी मजदूर अब्दुल अजीया वानी के लड़के सांस उखड़ने और कंपकंपाहट की शिकायत थी। उसे मोहाली अस्पताल लाया गया।
जांच में पता चला कि आसिफ को आर्टियल सेप्टल डिफेक्ट, पीडीए और गहन पलमनरी स्टेनोसिस और हृदय के ऊपरी चेंबस में सुराख मिला था।
इसके अलावा शरीर के बाकी अंगों तक जाने वाली मुख्य धमनी और फेफड़ों को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनी के बीच भी लोइंग चैनल था, जो सामान्य तौर पर जन्म के बाद बंद हो जाता है।
सर्जरी के लिए करीब ढाई लाख रुपये की जरूरत थी। आसिफ के परिवार के लिए इतने रुपये जुटा पाना मुश्किल था।
मैक्स इंडिया फाउंडेशन को पता चला तो इलाज कराया। किया। मैक्स सुपर अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ. वीरेंद्र सरवाल ने आसिफ का आपरेशन किया।
आसिफ के ग्रामीणों ने ही उसे चंडीगढ़ आने जाने का किराया दिया था।
डॉ. सरवाल ने बताया कि जन्मजात विकारों के चलते सर्जरी काफी टफ थी। मैक्स इंडिया फाउंडेशन के हेड मोहिनी दलजीत सिंह ने बताया कि आगे आने वाले दिनों में भी जरूरतमंदों की मदद जारी रहेगी।